इलाके के उदिहिन खुर्द गांव में शनिवार शाम विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में रविवार को दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद से मृतका के मायके वालों में कोहराम मचा हुआ है।
फतेहपुर जिले के (खखरेरू) मोहनापुर निवासी गजेंद्र ने अपनी बेटी रिंकी की शादी साल भर पहले पइंसा के उदिहिन खुर्द गांव में रहने वाले रामू पुत्र शिवलाल के साथ की थी। गजेंद्र के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुराली दहेज में बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे।
समझौते के बाद पखवारे भर पहले ही उसे ससुराल उदिहिन भेजा गया था। आरोप लगाया कि शनिवार शाम ससुरालियों ने रिंकी को दहेज के लिए मारकर फंदे से लटका दिया था। मृतकाके पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास-ससुर तथा देवर समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।