फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाडे़ किशोरी से दुराचार की कोशिश

Sun, 29 Oct 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
मंझनपुर इलाके में शुक्रवार दोपहर खेत गई किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने पर किशोरी की अस्मत बची। घर लौटी पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई तो उनके पैरो तले से जमीन खिसक गई। देर शाम पीड़ित पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी शुक्रवार दोपहर खेत की ओर गई थी। बताया कि इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठा पड़ोसी युवक उसे दबोच कर खेत की ओर घसीटने लगा। युवक के चंगुल में फंसी किशोरी अस्मत बचाते हुए चीख पड़ी। किशोरी की चीख सुन खेत में काम कर रहे गांव के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। युवक के चंगुल से छूटी किशोरी रोते हुए घर पहुंची और पड़ोसी युवक की करतूत परिजनों से बताई। देर शाम पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है।

छात्रा से दुराचार का प्रयास
कोखराज के भरवारी कस्बे में शनिवार की दोपहर एक युवक ने स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ रेप का प्रयास किया। युवक दुस्साहस देख छात्रा ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। घर लौटी छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई तो उनके होश उड़ गए। देर शाम पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें