फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी-100: हर महीने 1.14 लाख की अवैध वसूली!

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। यूपी-100 की गाड़ियों में तैनात पुलिस कर्मचारियों से कथित तौर पर हर महीने 1.14 लाख रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। 1205 नंबर की गाड़ी में तैनात एक सिपाही ने इस बात का खुलासा किया है। वसूली को लेकर सिपाही से हुई एक व्यक्ति की बातचीत का ऑडियो भी वायरल हो गया है।
विज्ञापन


कौशाम्बी जिले में यूपी-100 की कुल 19 गाड़ियां हैं। इनमें सात इनोवा और 13 बोलेरो हैं। सभी गाड़ियों में दो शिफ्ट में तीन-तीन पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है। 1205 नंबर की गाड़ी में तैनात एक सिपाही का आरोप है कि टीम प्रभारी सभी कर्मचारियों से हर महीने एक-एक हजार रुपये की वसूली करते हैं। रिश्वत नहीं देने पर दरोगा-सिपाही को परेशान किया जाता है। सिपाही के मुताबिक अभी तक वह खुद भी हर महीने पैसा देता था। अब पैसा देना बंद कर दिया तो प्रभारी उसको प्रताड़ित करने लगे हैं। परेशान करने के लिए ट्रेनिंग में भेज दिया।
सिपाही ने एक व्यक्ति से फोन पर बातचीत करते हुए यह सारा खुलासा किया है। वायरल ऑडियो में वह साफ तौर पर कह रहा है कि कई लोगों का पैसा टीम प्रभारी को दिलाता था।
विज्ञापन


वायरल आडियो के आधार पर सिपाही की मानें तो वह इसकी शिकायत भी करना चाहता है। इसके लिए अभी प्रमाण इकट्ठा कर रहा है। रिश्वत देते हुए वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा है। वीडियो बनने के बाद एसपी से मिलकर उन्हें प्रकरण से अवगत कराएगा। उधर, सिपाही के मोर्चा खोलने के बाद से टीम प्रभारी के होश उड़े हुए हैं। सिपाही ने प्रभारी के साथ कंट्रोल रूम में तैनात एक सिपाही व दीवान पर भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


यूपी-100 के सभी पुलिस कर्मचारियों को ट्रेनिंग में भेजा जा रहा है। किसी तरह की कोई वसूली नहीं की जाती है। सिपाही बेबुनियाद आरोप लगा रहा है।
राजीव नारायण, यूपी-100 प्रभारी

किसी ने इस तरह की कोई शिकायत नहीं की है। प्रकरण संज्ञान में भी नहीं है। ऐसा है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
अशोक कुमार- अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें