इस्माईलाबाद। गांव ठोल के निकट हाईवे पर तेज रफ्तार तेल टैंकर की टक्कर से साइकिल सवार पल्लेदार की मौत हो गई। पुलिस ने शव और कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र भेज दिया गया।
मृतक की शिनाख्त नेपाल वासी जनार्धन के रूप में हुई है। वह ठोल अनाजमंडी में एक दुकान पर पप्पू ठेकेदार के पास पल्लेदारी का काम करता था। वह किसी काम से साइकिल पर अंबाला की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक को तेज रफ्तार टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी। साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।