फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से दुधिया की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से दूधिया की मौत
विज्ञापन

-बृहस्पतिवार रात सैयद सरावां रेलवे क्रासिंग के समीप हुई घटना, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
चायल (कौशाम्बी)। चरवा के सैयदसरावां रेलवे क्रासिंग के समीप बृहस्पतिवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से दूधिया की मौत हो गई। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। शव की पहचान करते हुए लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनोें में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

चरवा थाना क्षेत्र के पिपरी पहाड़पुर गांव निवासी प्रेमचंद्र (42) पुत्र राम दुलारे दूधिया का काम करता था। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी। बृहस्पतिवार रात वह घर से दूध लेने के लिए निकला था। सैयदसरावां गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से युवक के चीथडे़ उड़ गए। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगाें से शव की पहचान कराते हुए घटना की जानकारी परिजनों को दी। युवक के मौत की खबर लगते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें