फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मंजिला मकान जलकर राख

विज्ञापन
FIRE - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
रोहड़ू। जुब्बल तहसील के अंतर्गत दोची के पास बौली में शुक्रवार सुबह दो मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। घटना में करीब 40 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हादसे में तीन परिवार प्रभावित हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब छह बजे घर के सभी सदस्य सो रहे थे। इसी बीच दो मंजिला मकान से धुआं उठने लगा।
विज्ञापन

घर के ही किसी सदस्य ने मकान से धुआं निकलते देखा तथा बचाव के लिए शोर मचाने लगे। इसके बाद आसपास के लोग आग बुझाने के लिए मौके की तरफ दौड़े। स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास तो किए पर इमारती लकड़ी से बना घर देखते ही देखते लपटों में घिर गया। इसी बीच स्थानीय ग्रामीणों ने अग्निशमन केंद्र को भी सूचित किया। दमकल वाहन भी आग बुझाने के लिए पहुंचा। लेकिन दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया था। मकान सड़क सुविधा से दूर था। ऐसे में दमकल कर्मियों को भी पानी की लाइनों को घटनास्थल तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घटना में प्रमोद, प्रकाश व सुरेंद्र का परिवार प्रभावित हुआ है। घटना में घर के छह कमरे व एक हाल जला है।

देर से मिली आग की सूचना : देविंद्र
अग्निशमन केंद्र रोहड़ू के सह प्रभारी देविंद्र झौहटा ने बताया कि अग्निशमन केंद्र को सूचना कुछ देरी से मिली। सूचना मिलने के बाद वे स्वयं मौके पर दमकल वाहन के साथ गए थे। लेकिन दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही सब कुछ जल चुका था। हादसे में करीब 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रभावित परिवारों के पास कुछ नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें