फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोआबा में ठंड का सितम जारी, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोआबा में ठंड का सितम जारी, दो की मौत
विज्ञापन

-चायल और चरवा में हुई घटनाएं, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
चायल/चरवा (कौशाम्बी)। दोआबा में सर्द मौसम के साथ ठंड भी कातिल हो गई है। रविवार को ठंड की चपेट में आने से चरवा और चायल में अधेड़ समेत दो लोगों की मौत हो गई। देर शाम परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है। अधेड़ और वृद्ध की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन

चायल के अजमत गांव निवासी छंगू लाल (55) पुत्र गजराज ने तहसील के समीप चाय की दुकान खोल रखी थी। शनिवार रात वह दुकान बंद करने के बाद घर पहुंचा। इसके बाद उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। वृद्ध को कांपता देख परिवार के लोग घरेलू उपचार के बाद इलाहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात वृद्ध की इलाज के दौरान सांसें थम गई। इसी तरह चरवा के अरई सुमेरपुर गांव का बेंचू लाल (45) पुत्र श्रीपत रविवार सुबह इलाहाबाद गया था। शाम को वह घर लौट रहा था। मनौरी से टेंपो में बैठकर घर के लिए निकला। बताया जा रहा है कि चरवा पहुंचते-पहुंचते ठंड ने उसे आगोश में ले लिया। और टेंपो में बैठे-बैठे ही सांसें थम गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शव लेकर घर चले गए। ठंड से अधेड़ और वृद्ध की मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा है। बता दें कि बीते पखवारे भर से ठंड का सितम जारी है। अब तक करीब एक दर्जन लोग जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें