फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के सामने बेटी से दरिंदगी का प्रयास, आगजनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी से मंगलवार शाम उसकी मां के सामने पड़ोसी दबंगों ने रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर मां-बेटी की पिटाई भी कर दी। पीड़िता की मां ने आगजनी का भी आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


पिपरी इलाके की एक महिला ने बताया कि मंगलवार शाम नाव में नहीं बैठाने को लेकर पड़ोसी दो युवकों से उसकी कहासुनी हो गई थी। इसी बात से नाराज युवकों ने पहले उसके खेत मे लगी तरबूज, खीरा और कोहड़ा की फसल नष्ट कर दी। 200 बोझ सरपत को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद नशे में धुत होकर घर पहुंच गए और अपशब्द कहने लगे। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों में घर में घुसकर उसकी पिटाई की।

बीच-बचाव करने पहुंची बेटी को भी पीटा। लड़की के साथ मां के सामने ही दुराचार का भी प्रयास किया। उसके कपड़े फाड़ डाले। चीख-पुकार पर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े तो आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए। पीड़ित महिला ने बुधवार को घटना की तहरीर पुलिस को दी। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें