फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने मां-बेटी को पीटा, हुआ गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
दबंगों ने मां-बेटी को पीटा, बेटी का हुआ गर्भपात
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर गांव का मामला, एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर गांव में बुधवार शाम पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी दबंगों ने एक महिला को बेरहमी से पीटा। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी गर्भवती बेटी को भी पीट दिया। जिससे गर्भपात हो गया। पीड़िता ने घटना की शिकायत एसपी से करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शहजादपुर गांव की गीता देवी पत्नी हीरालाल ने बताया कि पड़ोसी दबंगों से उसके परिवार की पुरानी रंजिश है। इसे लेकर दबंग आए दिन अपशब्द कहते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़िता की मानें तो बुधवार शाम भी दबंग गाली-गलौज कर रहे थे। ऐतराज जताने पर घर में घुसकर पिटाई शुरू कर दी। महिला को पिटता देख उसकी गर्भवती बेटी रिंकी बीच-बचाव करने पहुंची तो हमलावरों ने उसे भी लाठी-डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पिटाई से गर्भपात हो गया। झगड़े के वक्त चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दिया। कार्रवाई नहीं होनेे पर एसपी से शिकायत की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने कोखराज इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें