फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का तीन दिवसीय जय भारत महासंपर्क अभियान शुरू

Thu, 19 Aug 2021 03:31 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

विधानसभा चुनाव से पहले अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए कांग्रेस पार्टी बृहस्पतिवार से जय भारत महासंपर्क अभियान चलाएगी। अभियान के तहत पार्टी के जिला, नगर, ब्लॉक, वार्ड के साथ ही सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष एक-एक न्याय पंचायत की किसी एक ग्रामसभा में तीन दिन प्रवास करेंगे।
विज्ञापन
Congress's three-day Jai Bharat Maha Sampark campaign will start from today
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव से पहले अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए कांग्रेस पार्टी बृहस्पतिवार से जय भारत महासंपर्क अभियान चलाएगी। अभियान के तहत पार्टी के जिला, नगर, ब्लॉक, वार्ड के साथ ही सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष एक-एक न्याय पंचायत की किसी एक ग्रामसभा में तीन दिन प्रवास करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने कहा कि पार्टी नेता 19 अगस्त को पहले दिन सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक ग्रामीणों से संवाद कर पार्टी की नीतियों का बखान करेंगे। इसके बाद दो से तीन बजे तक चिह्नित परिवार में भोजन और विश्राम करेंगे। तीन से पांच बजे तक खेती, किसानी पर चर्चा करते हुए ग्रामीणों की समस्याएं जानेंगे। शाम पांच से छह बजे तक प्रधान एवं बीडीसी से मुलाकात करेंगे। जिला महासचिव मिस्बाहुल ऐन ने बताया कि दूसरे दिन 20 अगस्त को स्कूल, न्याय पंचायत, धार्मिक स्थल पर सुबह सात से नौ बजे तक प्रभातफेरी निकालेंगे तथा श्रमदान करेंगे।

10 से 12 बजे तक राजीव गांधी सम्मान समारोह के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानी, सैनिक, सफाईकर्मी, रसोइया, आशा एवं शिक्षामित्र आदि के घर जाकर उन्हें तथा उनके परिजनों को सम्मानित करेंगे। साथ ही गांव से फेसबुक पर लाइव प्रसारण करेंगे। जिला महासचिव देव कुमार सोनकर ने बताया कि तीसरे दिन सुबह सात से नौ बजे तक प्रभातफेरी एवं श्रमदान किया जाएगा। उसके बाद युवा संवाद कार्यक्रम के तहत गांव के युवाओं से बातचीत की जाएगी। संविधान शपथ, चिह्नित परिवार में भोजन सहित मेरा गांव मेरा देश संवाद कार्यक्रम के तहत उनकी समस्याओं को सुना जाएगा।

विज्ञापन

इसके बाद पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव के प्रभावशाली लोगों से मुलाकात करेंगे। अंत में फेसबुक पर लाइव आकर दिन भर के अनुभवों, गांव की प्रमुख समस्याओं पर सात से आठ बजे तक बात रखी जाएगी। तीनों दिन पार्टी नेता इन्हीं गांवों में रात्रि विश्राम भी करेंगे। इस दौरान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तमजीद अहमद, वेद प्रकाश पांडेय, जितेंद्र शर्मा, भारत गौतम आदि मौजूद रहे।
.
सभी 88 न्याय पंचायतों पर होगा कार्यक्रम
मंझनपुर। जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने बताया कि जिले की सभी 88 न्याय पंचायतों में अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक न्याय पंचायत के किसी भी एक गांव में कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस पर नजर बनाए रखने के लिए कोर कमेटी भी गठित कर दी गई है। जो प्रत्येक दिन की रिपोर्ट तैयार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें