फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दूसरे क्षेत्र में ब्रिकी रही 700 बोरी सीमेंट कंपनी ने पकड़ी

Fri, 22 Mar 2024 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
भरवारी कस्बे में कर्मचारियाें के द्वारा कपड़ा गया नकली सीमेंट का ट्रक। स्रोत: वीडियो ग्रै
विज्ञापन
भरवारी। सीमेंट कारोबारी कंपनी की ओर से बिक्री का तय लक्ष्य पूरा करने के लिए पड़ोसी जनपदों में बिक्री कर रहे हैं। बुधवार रात कोखराज कोतवाली के रोही बायपास के समीप कंपनी के अधिकारियों ने ऐसा ही एक ट्रक सीमेंट पकड़ लिया। कोतवाली ले जाकर मामले में लिखापढ़ी की गई।
विज्ञापन

रोही बायपास के समीप बुधवार रात करीब 11 बजे एक ट्रक में लदी लगभग 700 बोरी अल्ट्राटेक सीमेंट को कम्पनी के एरिया सेल्स एक्जीक्यूटिव विवेक श्रीवास्तव ने दूसरे जनपद से लाकर कौशाम्बी एरिया से उतरते पकड़ा।
अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के एरिया सेल्स एक्जीक्यूटिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रयागराज के नारी बारी स्थित उत्कर्ष ट्रेडर्स ने शहर के मुट्ठीगंज मोहल्ले में नरेंद्र इंटर प्राइजेज प्रयागराज के हाथों एक ट्रक (700 बोरी) सीमेंट बेच रखी थी। लेकिन यह सीमेंट प्रयागराज के बजाय कौशाम्बी जिले के भरवारी बाजार में दो दुकानदारों के यहां बेच दी गई थी। बृहस्पतिवार रात कुछ लोगों ने उन्हें चोरी से सीमेंट उतरने की जानकारी दी। इस पर उन्होंने कंपनी के उच्चाधिकारियों को जानकारी देते हुए डायल 112 पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पुलिस के साथ खुद पहुंचकर रोही बायपास पर सीमेंट लदा ट्रक पकड़ लिया। पकड़ी गई सीमेंट की कीमत 2.65 लाख रुपये आंकी गई है। इंस्पेक्टर कोखराज इंद्र देव ने बताया कि अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के एरिया सेल्स एक्जीक्यूटिव द्वारा पुलिस की मदद से एक ट्रक सीमेंट थाने लाई गई है। इसमें जीएसटी के अधिकारियों द्वारा भी लिखा पढ़ी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें