फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: संदिग्ध दशा में लगी आग में पांच दुकानें जलकर राख, उपनिरीक्षक झुलसे

Fri, 22 Mar 2024 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा। स्थानीय कस्बे में बृहस्पतिवार भोर एक दुकान में संदिग्ध दशा में आग लग गई। दुकान में रखे रसोई गैस सिलिंडर के फटने से पड़ोस की चार अन्य दुकानें भी जलकर राख हो गईं। फायर बिग्रेड के साथ पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग बुझाने में कोतवाली के एक एसआई भी झुलस गए।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा निवासी रामजी केसरवानी ने बाजार में किराने की दुकान खोल रखी है। रोजाना की तरह बुधवार रात भी वह दुकान बंद करने के बाद घर चले गए थे। बृहस्पतिवार की भोर करीब तीन बजे अचानक संदिग्ध दशा में उनकी दुकान में आग लग गई। आग की जद में आने से दुकान में रखा घरेलू सिलिंडर फट गया। धमाके से कस्बे में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोसी लालचंद केशरवानी की मोबाइल शॉप, रितेश सोनकर की फल की दुकान, मंजय सोनकर की सब्जी की दुकान, राममिलन सोनकर की साड़ी की दुकान को जद में ले लिया। आग की लपटों से सभी दुकानदारों का हजारों का नुकसान हुआ है। धमाके के बाद पश्चिमशरीरा पुलिस और फायर बिग्रेड टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह आग में काबू पाया। आग बुझाने में कोतवाली के उपनिरीक्षक औरंगजेब खां घायल हो गए। नजदीकी अस्पताल में उनका इलाज कराया गया। सूचना के बाद पहुंचे हल्का लेखपाल कुलदीप शुक्ला ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें