फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा करने के प्रयास का मामला, पिपरी पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं किशोरी का परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के कादिलपुर बाजार में दो दिन पहले हुए किशोरी के अपहरण के प्रयास मामले में पुलिस लीपापोती कर रही है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर मामले में ठोस कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने एसपी से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कादिलपुर निवासी किसान राम कृपाल की बेटी को दो दिन पहले इलाके के ही एक भट्ठा संचालक के बेटे ने कार से अगवा करने का प्रयास किया था। किशोरी के शोर मचाने पर जुटे मोहल्ले वालों से कार सवार युवकों की झड़प हो गई।
इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से जमकर लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चले। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही सात युवकों के खिलाफ मारपीट और बलवा जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर में खेल करते हुए किशोरी के अपहरण के प्रयास का मामला नहीं दर्ज किया।
विज्ञापन

पीड़ित किशोरी और उसके परिजनों ने पुलिस पर मामले में लीपापोती का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने आरोपी पक्ष से मिलीभगत कर उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की है। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद है। वह मुकदमे में सुलह समझौता के लिए धमकी दे रहे हैं। पीड़ित परिवार ने एसपी से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें