फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: किन्नर कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष मुस्कान मौसी समेत 15 पर केस

Wed, 22 Jan 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटिया स्थित निजी गेस्ट हाउस में सोमवार सुबह बधाई मांगने के दौरान सीमा क्षेत्र को लेकर किन्नरों के दो गुटों के बीच मारपीट हुई थी। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर मनीषा कल्याणी की तहरीर पर देर शाम किन्नर कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष महंत मुस्कान मौसी समेत 15 शिष्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मामले पर किन्नर अखाड़ा प्रयागराज की महामंडलेश्वर मनीषा कल्याणी नंद गिरि ने बताया कि गुरु प्रथा के अनुसार वह इलाके में बधाई मांगने का कार्य करती हैं। सोमवार सुबह भी सरायअकिल कोतवाली के कोटिया स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में बधाई लेने पहुंचीं थीं। आरोप है कि जहां किन्नर मुस्कान ने अपने 12 से 15 शिष्यों के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।
इस दौरान किन्नर मुस्कान के साथ रहे भरवारी निवासी अशफाक ने पत्थर से उनकी गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया था। उन्हें किसी तरह जान बचाकर वहां से भागना पड़ा था। महामंडलेश्वर की शिकायत पर पुलिस ने किन्नर कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष महंत मुस्कान मौसी समेत 15 शिष्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें