शुक्रवार को सायं पांच बजकर पांच मिनट पर प्रयागराज की तरफ़ से कानपुर जा रही वंदे भारत ट्रेन भरवारी रेलवे स्टेशन को पार कर भटपुरवा तक पहुची थी तब तक एक सांड़ रेलवे रेलवे ट्रैक पर आ गया। साड़ से टकराने के बाद ट्रेन खड़ी हो गई।
कोखराज थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव के पास एक सांड़ वंदेभारत ट्रेन से टकरा गया, जिसके कारण ट्रेन लगभग दस मिनट तक खड़ी रही। शुक्रवार को सायं पांच बजकर पांच मिनट पर प्रयागराज की तरफ़ से कानपुर जा रही वंदे भारत ट्रेन भरवारी रेलवे स्टेशन को पार कर भटपुरवा तक पहुची थी तब तक एक सांड़ रेलवे रेलवे ट्रैक पर आ गया। साड़ से टकराने के बाद ट्रेन खड़ी हो गई।
विज्ञापन
ट्रेन करीब 10 मिटन तक खड़ी रही। सूचना पाकर पहुंचे भरवारी रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों ने साड़ को पटरी से हटाया तब जाकर ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो सकी। इस संबंध में पीआरओ रेलवे प्रयागराज अमित सिंह ने बताया कि सांड़ से वंदेभारत ट्रेन की टक्कर हो गई थी। इसी कारण ट्रेन सिर्फ तीन मिनट तक खड़ी रही। इसके बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।