फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी: कारागार राज्यमंत्री को पग-पग पर मिलीं खामियां, अफसरों को चेताया

Fri, 10 Feb 2023 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कारागार राज्यमंत्री को पग-पग पर मिलीं खामियां, अफसरों को चेताया
विज्ञापन

मंझनपुर की मलिन बस्ती में सड़क ध्वस्त मिली, सफाई और जल निकासी व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं
कारागार राज्यमंत्री ने जिले में कराए गए विकास कार्यों का जाना हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
कौशाम्बी। विकास की रफ्तार और सरकारी योजनाओं का स्थलीय हाल जानने के लिए दोआबा आए कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही को पग-पग पर खामियां मिलीं। उन्होंने अफसरों को सुधार करने की चेतावनी दी। मलिन बस्ती, परिषदीय स्कूल हो या सामुदायिक शौचालय। हर जगह जिले के अफसरों के चाक-चौबंद व्यवस्था के दावे पर फेल नजर आए।
राज्यमंत्री ने नगर पालिका परिषद मंझनपुर की मलिन बस्ती हजरतगंज का निरीक्षण किया। मोहल्ले की सड़क ध्वस्त मिली। सफाई और जल निकासी की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं पाई गई। स्थानीय निवासियों से बातचीत की और समस्या जानीं। फिर अफसरों से सवाल-जवाब किया और समस्याएं दूर कराने के आदेश दिए। बस्ती के प्राथमिक विद्यालय और ओसा रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय पाता का निरीक्षण किया गया। मंत्री ने ब्लैक बोर्ड पर लिखे वाक्यों को छात्रों से पढ़वाया। शिक्षिका साक्षी शुक्ला कक्षा चार और तीन दोनों के बच्चों को एक साथ पढ़ा रही थीं। बच्चे अलग-अलग कमरे में थे। राज्यमंत्री ने उनसे कहा कि एक साथ दोनों कक्षाओं के बच्चों को कैसे पढ़ा लेती हैं। जवाब मिला एडजस्ट करना पड़ता है। अफसरों से पूछा गया तो पता चला कि एक शिक्षक कम है। स्कूल में बच्चों की संख्या पर उन्होंने असंतोष जताया। कहा बाहर निकलिए और छात्र संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शौचालय बनाना नहीं आता, किसने बना दिया ठेकेदार
मंझनपुर। डायट मैदान के पास करीब 18 लाख से बनवाए गए सामुदायिक शौचालय का राज्यमंत्री ने निरीक्षण किया। यहां पर उन्हें तमाम खामियां मिलीं। फिनिशिंग का काम सही तरीके से नहीं हुआ था। शौचालय में लगाई गई टाइल्स, सीट और कमोड की गुणवत्ता पर भी उन्होंने सवाल उठाए। ठेकेदार को वहीं पर फटकार लगाई। कहा कि जिस तरह शौचालय बनवाया है, ऐसे ही अपने घर में भी काम कराओगे। तुमको को शौचालय बनाना भी नहीं आता, ठेकेदार किसने बना दिया। खामियों पर उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार मिश्र को खामियों को दूर कराने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें