फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जेठ पर छेड़खानी का आरोप, पति की पिटाई से हुआ गर्भपात

Sat, 12 Jul 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
अजुहा की एक विवाहिता ने जेठ पर छेड़खानी व पति की पिटाई से गर्भपात होने का आरोप लगाया। शिकायत पर पुलिस ने पति समेत सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले की महिला ने बताया कि उसकी शादी अजुहा में हुई थी। इस समय वह मंझनपुर इलाके में रहती है। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली उसे प्रताड़ित करने लगे थे। मामले में रिश्तेदारों की पंचायत हुई, लेकिन ससुरालियों के रवैये में कोई सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि इसी बीच एक दिन जेठ ने उसके साथ छेड़खानी की।
पति से बताने पर उसे बेरहमी से पीटा गया। इससे उसका गर्भपात हो गया। पीड़िता की तहरीर पर बृहस्पतिवार को महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी, नंद व नंदोई के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंझनपुर इंस्पेक्टर संजय तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें