फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : खेत की रखवाली कर रहे किसान का खून से लथपथ मिला शव

Fri, 29 Oct 2021 04:09 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
Blood-soaked dead body of farmer guarding the field - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कौशाम्बी कोतवाली के गढ़वा गांव में बुधवार रात खेत की रखवाली कर रहे किसान की खून से लथपथ लाश मिली। बृहस्पतिवार भोर में धान की कटाई के लिए गए किसानों ने शव देखा तो परिजनों को खबर दी। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों में कोहराम है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


गढ़वा गांव का फूलचंद्र (45) किसानी करता था। रोज की तरह बुधवार रात करीब आठ बजे वह घर से खा-पीकर खेत की रखवाली के लिए गया था। फूलचंद्र खेत में मचान बनाकर रखवाली करता था। सुबह गांव के लोग धान की कटाई के लिए खेत की तरफ गए तो देखा कि फूलचंद्र की लाश मचान के नीचे खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। कपड़ों पर खून लगा था। ग्रामीणों की सूचना पर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।

इंस्पेक्टर रमाशंकर सरोज का कहना है कि फूलचंद्र के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं थे। मुंह से खून निकला था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। देर शाम आई रिपोर्ट में चिकित्सकों ने मौत का कारण बीमारी बताया है। परिवार के लोगों ने भी कहा कि फूलचंद्र को टीबी थी। परिवार के लोग उसका इलाज प्रयागराज के एसआरएन से करा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें