फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चायल से भाजपा विधायक आचार संहिता उल्लंघन में नामजद

विज्ञापन
BJP MLA from Chail named in violation of the code of conduct
विज्ञापन
तीन दिन पहले कौशाम्बी में सम्मान समारोह आयोजित कर बेटियों को स्कूटी वितरण करने के मामले में चायल से भाजपा विधायक संजय गुप्ता पर केस दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के साथ ही धारा 144 के उल्लंघन व महामारी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज क ी गई है। कोखराज पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

चायल विधायक रिद्धि-सिद्धि एजुकेशनल एंड ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन हैं। पिछले दिनों ट्रस्ट की ओर से रानी लक्ष्मीबाई प्रतिभा सम्मान प्रतियोगिता कराई गई थी। इसके तहत 40 टॉपर छात्राओं को स्कूटी दी जानी थी।
16 जनवरी को इसी प्रतियोगिता की विजेताओं को स्कूटी वितरित करने के लिए विधायक ने अपने परसरा स्थित स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन कर वर्चुअल तरीके से स्कूटी का वितरण कराया। इसी कार्यक्रम के मद्देनजर कोखराज थाने में फ्लाइंग सर्विलांस टीम-दो के मजिस्ट्रेट मनोज सिंह की तहरीर पर विधायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। उनकी ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि 16 जनवरी को विधायक की ओर से परसरा, भरवारी स्थित स्कूल में शाम को कार्यक्रम का आयोजन वर्चुअल रूप से कराया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की वीडियो क्लिप को देखने से मौके पर काफी भीड़ नजर आ रही है। साथ ही इसकी अनुमति भी नहीं ली गई थी। ऐसे में आचार संहिता के साथ ही धारा 144 का भी उल्लंघन किया गया। कोखराज पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें