सैनी कोतवाली के विजईपुर गांव के समीप बृहस्पतिवार की दोपहर बाइक सवार बदमाश ऑटो सवार एक महिला का पर्स छीन ले गए। पीड़िता ने पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी और मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
सरायअकिल कोतवाली के हासिमपुर किनार गांव की मलेखा बेगम पत्नी मो. एकलाक बृहस्पतिवार को परिवार के साथ ऑटो पर सवार होकर गाजी मियां का मेला देखने कड़ा धाम जा रही थीं। रास्ते में सैनी कोतवाली के विजईपुर के नजदीक एक मेडिकल स्टोर के पास अपाचे सवार बदमाश चलती ऑटो से महिला का पर्स छीनकर भाग गए।
शोर मचाने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोग जब तक पीछा करते अपाचे सवार बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। पीड़ित महिला ने बताया की पर्स में पांच हजार रुपये और मोबाइल था।