फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बरात से लौट रहे बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

Thu, 07 Mar 2024 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
बरात से लौट रहे बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन

- संदीपनघाट कोतवाली के भींटी के पास बुधवार रात हुआ हादसा
- घटना में बाइक सवार के साथ रहा साथी गंभीर रूप से जख्मी
फोटो-5 व6
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। संदीपनघाट कोतवाली के भैरो भीटी गांव के पास बुधवार रात बरात से लौट रहे बाइक सवार राजगीर को ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में राजगीर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठा साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। इलाज के लिए उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली के अहमदपुर पावन गांव निवासी सुभाष राजगीर था। बुधवार को वह गांव के प्रेम चंद्र दिवाकर के बेटे दिनेश की बरात मूरतगंज मेला मैदान स्थित एक गेस्ट हाउस आया था। उसके साथ गांव का अजय भी था। रात को खाना खाने के बाद दोनों लोग बाइक से वापस घर लौट रहे थे। भींटी के पास रात करीब 11 बजे प्रयागराज-कानपुर पर जैसे ही वह लोग पहुंचे तभी कानपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में दोनों को गंभीर चोट आई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए पीएचसी मूरतगंज ले गई। घरवाले सुभाष को मंझनपुर के एक निजी अस्पताल लाए, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें