फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अनियंत्रित कार लोहे के खंभे से भिड़ी, बाल-बाल बचे सवार

Thu, 07 Mar 2024 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित कार लोहे के खंभे से भिड़ी, बाल-बाल बचे सवार
विज्ञापन

फोटो-24
चायल। पिपरी कोतवाली के मनौरी पॉवर हाउस के पास बृहस्पतिवार सुबह अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे युवक की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विज्ञापन वाले बोर्ड से टकरा गई। हादसे में कार सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने कार को हटाकर रास्ता खाली कराया।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली के रतगहां गांव निवासी दाऊ यादव परिवार के साथ प्रयागराज के धूमनगंज कोतवाली के मुंडेरा में रहते हैं। मंगलवार रात उनके चाचा धीरेंद्र यादव का निधन हो गया था। घटना की जानकारी होने पर बृहस्पतिवार सुबह दाऊ अपने परिवार के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गांव आ रहे थे। मनौरी पॉवर हाउस के समीप अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विज्ञापन वाले बोर्ड से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में कार सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए हैं। दूसरे वाहन से वह लोग घर के लिए रवाना हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें