सैनी कोतवाली के केसरिया गांव के समीप सोमवार भोर ओवरटेक के चक्कर में बाइक कंटेनर से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि उसका मामा जख्मी हो गया। राहगीरों ने जख्मी युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
गाजियाबाद के लाल कुआं अंतर्गत छपरौला धर्मकांटा निवासी कुनाल (15) पुत्र अनुराग 25 मई को अपने मामा सुरेंद्र सोनकर के घर कोखराज के कल्यानपुर आया था। सुरेंद्र के मुताबिक सोमवार भोर करीब साढ़े चार बजे वह भांजे को लेकर बाइक से सब्जी मंडी सैनी जा रहा था।
केसरिया गांव के समीप हाईवे पर कंटेनर को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर कंटेनर से टकरा गई। हादसे में जख्मी दोनों को राहगीरों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद कुनाल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जानकारी होने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे।