फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: किशोरी की हत्या के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

Wed, 28 Feb 2024 09:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी की हत्या के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
विज्ञापन

मंझनपुर। महेवाघाट कोतवाली इलाके में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या मामले में अदालत ने आरोपी प्रभू की जमानत अर्जी खारिज कर दी। जमानत अर्जी जिला जज अनुपम कुमार की अदालत में दी गई थी।
विज्ञापन

जिला शासकीय सोमेश्वर तिवारी ने बताया कि महेवाघाट कोतवाली इलाके की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी सुलह को लेकर दबाव बना रहे थे। 20 नवंबर 2023 को आरोपी गाली-गलौज कर रहे थे। इस पर पीड़िता अपनी भाभी के साथ पुलिस से शिकायत करने गई गई थी। कोतवाली से वापस लौटते वक्त घर के ही समीप ही आरोपियों ने कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। इसी मामले में आरोपी प्रभू की तरफ से जमानत अर्जी जिला जज न्यायालय में दाखिल हुई थी। अभियोजन की तरफ से जिरह करते हुए शासकीय अधिवक्ता ने जमानत अर्जी का विरोध किया। इस पर कोर्ट ने बेल अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें