फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मां को शक, बेटे की हुई हत्या, डीएम के आदेश पर कब्र से निकाला गया शव

Wed, 28 Feb 2024 08:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
कैमा गांव में कब्रिस्तान को खुदवाते नायब तहसीलदार संजय कुमार व थानाध्यक्ष बृजेश करवरिया।
विज्ञापन
मां को शक, बेटे की हुई हत्या, डीएम के आदेश पर कब्र से निकाला गया शव
विज्ञापन

- 23 फरवरी को कैमा गांव में पानी भरे हौज में डूबकर बालक की मौत का मामला
फोटो- 17
संवाद न्यूज एजेंसी
पइंसा। कैमा गांव में हफ्ते भर पहले घर के बाहर रखे पानी भरे हौज में डूबकर बालक की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। बालक की मां ने जिलाधिकारी राजेश राय से शिकायत कर बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है। डीएम के निर्देश पर बुधवार को पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने कब्र खोदकर शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कैमा गांव की रामा देवी का कहना है कि 23 फरवरी को उसके दो वर्षीय बेटे अंकित का शव घर के बाहर रखे पानी भरे हौज में मिला था। उस दौरान शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अब उसे आशंका है कि अंकित की हत्या हुई है। इसे लेकर उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत की। डीएम ने एसडीएम सिराथू को कार्रवाई का निर्देश दिया। बुधवार को एसडीएम महेंद्र श्रीवास्तव के निर्देश पर नायब तहसीलदार संजय कुमार ने पुलिस की मौजूदगी में कब्र खोदवाई। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें