फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की टक्कर से जख्मी एआरटीओ कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को प्रयागराज-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोडवेज बस की टक्कर से जख्मी एआरटीओ के कर्मचारी की मौत हो गई। युवक प्रतापगढ़ एआरटीओ के यहां नियुक्त था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के खागा निवासी धीरज कुमार (30) प्रतापगढ़ एआरटीओ के कार्यालय में कर्मचारी थे। बुधवार को वह बाइक से प्रयागराज की ओर जा रहे थे। कोखराज कोतवाली के कल्यानपुर के समीप नेशनल हाईवे पर प्रयागराज की ओर से आ रही रोडवेज बस ने धीरज को टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से जख्मी धीरज को स्थानीय लोग इलाज के लिए कशिया के निजी अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। धीरज के भाई नीरज की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात रोडवेज चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें