Anger among villagers against Lekhpal, demonstrated and submitted a memorandum to the DM
- फोटो : KAUSHAMBI
सदर तहसील के पूरबशरीरा-पश्चिमशरीरा में तैनात लेखपाल के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
आरोप लगाया कि जबरन लोगों को परेशान कर धन उगाही करता है। तीन साल से लगातार शिकायत करने के बावजूद लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।
पूरबशरीरा-पश्चिमशरीरा गांव के रामअभिलाष, राकेश वर्मा, बंगाली, विजय कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और हल्का लेखपाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने बताया कि लेखपाल जानबूझकर गलत नाप जोखकर लोगों में आपसी विवाद को बढ़ावा देता है। कई मामलों में तो भूमिधरी भी नाप दी गई है। आरोप लगाया कि बिना रिश्वत के कोई काम ही नहीं करता है।
लेखपाल की रिश्वतखोरी का वीडियो भी वायरल हो चुका है। इसके बाद भी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने लेखपाल को अन्यत्र स्थानांतरित करवाकर जांच कराने की मांग की है। साथ ही कहा कि लेखपाल को निलंबित किया जाए।