आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को गुलदस्ता देकर भ्रष्टाचार के प्रति विरोध जता
जिले के सरसवां परियोजना में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में कार्यकर्ताओं ने बताया कि परियोजना अधिकारियों ने बिना भाड़ा दिए उनसे राशन ढुलाई कराई जा रही है।
प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि परियोजना में गैर-विभागीय लोग शामिल होकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाते हैं और उनसे पैसे वसूल कर अधिकारियों तक पहुंचाने में सहयोग करते हैं। संघ ने जिला कार्यक्रम अधिकारी से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर भ्रष्टाचार पर रोक लगाने और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भयमुक्त वातावरण प्रदान करने की मांग की है।