सैनी कोतवाली के गनपा-गुलामीपुर के भैरवपुर मोड़ पर अराजकतत्वों ने एक गुमटी में आग लगा दी। इसमें रखे 20 बोरी आलू के बीज, नकदी व गुमटी का सारा सामान जल गया। आग देखकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने बगल में बंधे मवेशियों को बाहर निकाला। सूचना सैनी कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हटवारा निवासी ननकू प्रजापति ने भैरवपुर मोड़ पर गुमटी में पान-गुटका की दुकान खोल रखी थी और झोपड़ी डाल रखी थी। उसी में वह दो मवेशी भी बांधता था। पीड़ित ने बताया कि बृहस्पतिवार रात साढ़े दस बजे वह अपने घर हटवारा खाना खाने चला गया। इसी बीच अराजकतत्वों ने उसकी झोपड़ी में आग लगा दी।