ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री पर आरोप लगाया कि उन्होंने ब्लैक लिस्टेड कंपनी रश्मि मैटेलिक को काम करने की अनुमति दी। जबकि, कंपनी कई राज्यों में पहले से ही भ्रष्टाचार के मामलों में संलिप्त होने के कारण ब्लैक लिस्टेड हो चुकी है।
जल जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार के आरोपों पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर सीबीआई जांच कराने की मांग की गई। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री पर आरोप लगाया कि उन्होंने ब्लैक लिस्टेड कंपनी रश्मि मैटेलिक को काम करने की अनुमति दी। जबकि, कंपनी कई राज्यों में पहले से ही भ्रष्टाचार के मामलों में संलिप्त होने के कारण ब्लैक लिस्टेड हो चुकी है।
जिला उपाध्यक्ष सूरजबली शाक्य ने कहा जल जीवन मिशन के तहत हजारों करोड़ों रुपये का घोटाला उजागर हुआ है। इसलिए पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। जो भी जांच में दोषी हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। प्रदेश की भाजपा सरकार गरीब और आम आदमी के हक का पानी भी पी जा रही है। इस दौरान अली हुसैन, विजय बहादुर, प्रवीण कुमार, आरिफ फारूकी, मो. नईम, अब्दुल रसीद, मो. महताब सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।