फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सर्पदंश की शिकार महिला की झाड़-फूंक के चक्कर में चली गई जान

Sat, 19 Jul 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
फाइल फोटो सीमा देवी
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के फरीदपुर सलेम गांव में बृहस्पतिवार शाम घर के भीतर एक महिला को सांप ने काट लिया। सर्पदंश का शिकार महिला का इलाज कराने के बजाय परिजन झाड़-फूंक के चक्कर में परेशान रहे। नतीजतन बिना उपचार के महिला की जान चली गई।
विज्ञापन

फरीदपुर सलेम गांव की सीमा देवी (53) पत्नी रामराज साहू बृहस्पतिवार की शाम घर के अंदर बरामदे में सिल-बट्टे पर मसाला पीस रहीं थीं। इसी बीच उनके पैर में सांप ने काट लिया। चीखने-चिल्लाने पर परिजन दौड़े, लेकिन तब तक सांप वहां से भाग कर बिल में छिप गया। कुछ ही देर में सीमा की तबीयत बिगड़ने लगी। मौके पर जुटे लोगों की सलाह पर परिजन उन्हें पड़ोसी गांव में झाड़-फूक कराने के लिए ओझा के पास ले गए। इससे सीमा की स्थिति और खराब हो गई।
हालत बिगड़ती देख परिजन सीमा को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान सीमा की मौत हो गई। महिला की मौत से पीड़ित परिवार के लोगों की रो-रोकर हालत खराब है। अस्पताल से शव लेकर लौटे परिजनों ने घटना की जानकरी पुलिस को दी। इंस्पेक्टर चरवा महेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


सांप काटे तो झाड़-फूंक के बजाय फौरन अस्पताल ले जाएं:सीएमओ
सीएमओ डॉ.संजय कुमार ने बताया कि सांप काटने पर झाड़-फूंक से बचें और पीड़ित को जल्द अस्पताल ले जाएं। जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी-पीएचसी में एंटी स्नैक वेनम इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। त्वरित उपचार मिलने पर मरीज को बचाया जा सकता है। बताया कि सर्पदंश की घटना होने पर बिना घबराए मरीज को आराम से लिटा दें। कपड़े ढीले कर दें, चूड़ी, कड़े, घड़ी अंगूठी जैसे आभूषण निकाल दें। दौड़ने भागने से जहर तेजी से शरीर में फैलता है। छोटे बच्चे, वृद्ध और अन्य बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों में जहर का असर गंभीर हो सकता है, इनके उपचार में देरी न करें। घाव के साथ छेड़छाड़ न करें। सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति को मदिरा, नशे की कोई चीज और कैफीनेटेड ड्रिंक्स न दें।

फाइल फोटो सीमा देवी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें