फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8694 लोगों की जांची सेहत, 1094 गोल्डेन कार्ड बने

विज्ञापन
8694 people tested health, 1094 golden cards made - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
8694 लोगों की जांची सेहत, 1094 गोल्डेन कार्ड बने
विज्ञापन

विश्व महिला दिवस पर स्वास्थ्य केंद्रों में लगे मेले में महिलाओं और किशोरियों को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। दोआबा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगाया गया। विश्व महिला दिवस के मौके पर लगे इस मेले में महिलाओं और किशोरियों को योजनाओं की जानकारी दी गई। सेहत की भी जांच की गई। सीएमओ डॉ पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि मेलों में विभिन्न रोगों से पीड़ित 8694 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गई। इस दौरान 1094 पात्र के गोल्डेन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

मंझनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेले का शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व आकांक्षा सेवा समिति की अध्यक्ष अंकिता राज ने किया। डीएम ने अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर एक पुस्तिका का विमोचन किया। इसमें सरकार द्वारा महिलाओं के हितों में चलाई जा रही योजनाओं का बखान किया गया था। जन जागरूकता की खातिर इस पुस्तक का वितरण भी किया गया। नुक्कड़ नाटक मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी इंद्रसेन सिंहए जिला विकास अधिकारी विजय कुमारए जिला कार्यक्त्रस्म अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ताए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉण् पीएन चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। मेले का आयोजन जनपद भर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में हुआ। आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्त्ता द्वारा स्टॉल लगाकर कैल्शियम, ऑयरन की गोलियों का वितरण किया। मेला स्थलों पर नुक्कड़ नाटक से टीकाकरण, स्तनपान, परिवार नियोजन, संस्थागत प्रसव, पोषण आदि के महत्व बताए गए। । कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर व नर्स ने लोगों के उच्च रक्तचापए शुगर आदि की जांच की। मेलों में ब्लड प्रेशरए मौसमी बुखारए टीबीए फाइलेरियाए मलेरिया तथा डेंगू की जांच व इसके उपचार की भी सुविधा रही। गर्भवती महिलाओं.नवजात शिशुओं को टीके लगाए गए। मरीजों को संपूर्ण टीकाकरण की जानकारी दी गई। मेले का शुभारंभ सुबह दस बजे से हुआ और दोपहर दो बजे तक कार्यक्त्रस्म चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें