फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतल लहर से कांपा दोआबा

विज्ञापन
विज्ञापन
शीतलहर से थमा जनजीवन
विज्ञापन

-हाड़कंपाऊ ठंड से पूरे दिन ठिठुरते रहे लोग, दिनचर्या हुई प्रभावित
-कौशाम्बी में न्यूनतम पारा 7 और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस
फोटो नं-
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोहरे की धुंध के साथ मौसम ने एक बार फिर तेवर बदल दिया है। एकाएक पारा लुढ़कने से दोआबावासी ठिठुर उठे हैं। चार दिनों से ठंड के तेवर तीखे हो चले हैं। शीत लहर के कारण बढ़ी गलन जानलेवा हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पारा लगातार लुढ़क रहा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7 और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस आंका गया।
एकाएक सर्द हुआ मौसम कातिल हो गया है। पखवारे भर में मौसम ने तीसरी बार करवट बदली। पछुआ हवा के साथ कोहरे की धुंध छाई है। चार दिनों से लोग सूर्यदेव के दर्शन के लिए टकटकी लगाए हैं। एकाएक पारा में गिरावट आने से शीत लहर के साथ गलन भरी ठंड से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कस्बों के साथ गांवों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग दिन-रात बिस्तर में दुबक ने को मजबूर हैं। मौसम विभाग के कृषि वैज्ञानिक डॉ. आशीष कुमार की मानें तो दो दिन से पारा में लगातार गिरावट आ रही है। न्यूनतम 7 और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस पारा पहुंच चुका है। इसके चलते ठंड विकराल रूप धारण कर रही है।
विज्ञापन

------------------
चार दिन तक ऐसे ही मौसम रहने का है अनुमान
कोहरे की धुंध और गलनभरी ठंड से निजात मिलना अभी नामुुमकिन है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी शनिवार तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव आ सकता है। पर, मौसम का रुख अभी बदलने का कोई आसार नहीं दिख रहा है।
------------------
गेहूं के लिए वरदान साबित होगा कोहरा
मंझनपुर (ब्यूरो)। इस मौसम का फायदा गेहूं के साथ अन्य फसलों को भी मिलेगा। कोहरे की धुंध गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित होगी। वहीं सरसों और अरहर के लिए भी लाभदायक है। इस मौसम में फसलों में कीट पतंगे लगने के आसार कम रहते हैं। फसल निरोगी रहेगी तो पैदावार भी अच्छी होगी।
------------------
बारिश के नहीं दिख रहे आसार
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोहरे की धुंध और ठंड से निजात तो मिलेगी। बादलों को देख जहां लोगों में बारिश की संभावना थी पर, ऐसा नही हैं। बारिश की उम्मीद खत्म हो चुकी है। अब बारिश के आसार खत्म हो चुके हैं। कृषि वैज्ञानिकों का अनुमान है कि चार-पांच दिनों में मौसम साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

------------------
कागजों में जल रहा अलाव
मंझनपुर (ब्यूरो)। कड़ाके ठंड के साथ बढ़ी शीतरलहर लोगों के जान की दुश्मन बनी हुई है। कस्बों, बस अड्डाें में जलने वाले प्रशासन के कागजों में जल रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत गांव के गरीबों को झेलनी पड़ रही है। गांवों में अलाव के इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन की इस अनदेखी के चलते लोगों में जबरदस्त गुस्सा है।
-----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें