फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1382 मरीजों का हुआ इलाज, 19 गंभीर रोगी रेफर

विज्ञापन
चरवा पीएचसी में आयोजित आरोग्य मेलें मरीजों का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
जिले के 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ। इसमें आए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा-इलाज किया गया। गंभीर रोग से पीड़ित मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

मेले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 70 डॉक्टर और 137 पैरामेडिकल स्टॉफ को लगाए गए थे।
सुबह नौ बजे से प्रारंभ हुए मेले में चिकित्सकीय टीम ने विभिन्न मर्ज से पीड़ित 1382 मरीजों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी। इनमें अधिकतर वायरल फीवर एवं उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीज रहे। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान गंभीर रोग से पीड़ित मिले 19 मरीजों को डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
इस दौरान लगे शिविर में 52 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केसी राय ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अलीपुरजीता एवं अजुहा पहुंचकर मेले का निरीक्षण किया। मरीजों से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी लेने के साथ ही मौजूद चिकित्सकीय टीम को आवश्यक निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें