फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सरसों का 120 लीटर तेल जब्त, एक क्विंटल खोवा कराया नष्ट

Wed, 08 Nov 2023 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से मंगलवार को जिले में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मिलावट की आशंका पर 120 लीटर सरसों का तेल अफसरों ने जब्त कर लिया। वहीं एक क्विंटल खोवा नष्ट करा दिया।
विज्ञापन


त्योहारी सीजन में मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए एफएसडीए की टीम लगातार बाजारों में छापामार रही है। सहायक आयुक्त खाद्य शशि शेखर के निर्देश पर मंगलवार को कई जगह छापा मारा। चायल के रेही के कई घरों में खोवा बनाने की जानकारी मिली थी। इनका पंजीकरण नहीं था। टीम ने वहां पहुंच कर अलग-अलग तीन घरों से सैंपल लिए और पंजीकरण कराने के निर्देश दिए।

सरायअकिल के भगवतीगंज में एक तेल कारखाने से 17 हजार रुपये का 120 लीटर सरसों का तेल जब्त कर लिया। यह तेल बिना किसी कंपनी के नाम के बेचा जा रहा था। तेल की गुणवत्ता पर शक होने की वजह से यह कार्रवाई की गई। इसके अलावा सरायअकिल और बूंदा में लगभग 25 हजार रुपये का एक क्विंटल खराब खोवा नष्ट करा दिया।
विज्ञापन


टीम ने तिलहापुर मोड़, करन चौराहा में भी चेकिंग की। पेड़ा, बेसन और सरसों के तेल का एक-एक नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। कई जगह तो टीम का आया देख दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके भाग खड़े हुए। छापा मारने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भरत मिश्र, नितिन कुमार, शहाब उद्दीन सिद्दीक़ी, खाद्य सेनेटरी सुपरवाइजर अनिल, विजय शंकर मिश्रा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें