फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल सांड: बाइक सवारों पर हमला करके एक को मार डाला, साथी की हालत नाजुक; बाजार से सामान लेकर लौट रहे थे घर

Tue, 05 Sep 2023 08:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में सांड के हमले से बाइक सवार युवक की मौत, साथी की हालत नाजुक; बाजार से सामान लेकर लौट रहे थे घर
विज्ञापन
कासगंज में सांड के हमले से मृत विकास की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज में गंजडुंडवारा बाजार से सामान की खरीदारी कर जा रहे बाइक सवारों को बहोटा गेट के समीप सांड से हमला कर दिया। इसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। घायल बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सांड के हमले से मौत बाइक सवार विकास (22) निवासी मोतीनगर की हुई। वह गांव के ही राजकुमार सिंह के साथ बाइक से सामान की खरीदारी के लिए गंजडुंडवारा आया हुआ था। दोनों ही बाइक पर सवार होकर खरीदारी के बाद वापस अपने गांव मोतीनगर जा रहे थे। जब वह बहोटा गेट के निकट पहुंचे तो सांड ने उन पर हमला कर दिया। 

यह भी पढ़ेंः- जिंदा करने का दावा: पोस्टमॉर्टम हाउस पर हुआ झाड़ फूंक, शव के कान पर लगाया फोन...फिर दिखा हैरान करने वाला दृश्य
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे दोनों ही बाइक सहित सड़क पर गिर गए। दोनों ही गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने जब उन्हें घायल देखा तो जानकारी पुलिस को दी। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने विकास को मृत घोषित कर दिया। जब कि राजकुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन ने युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें