फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: नसबंदी ऑपरेशन कराने के 10 दिन बाद महिला की मौत, दो माह पहले जन्मी थी बच्ची

Sat, 27 Jan 2024 09:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में नसबंदी ऑपरेशन कराने के 10 दिन बाद महिला की मौत हो गई। उसने दो माह पहले बच्ची को जन्म भी दिया था। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
नसबंदी ऑपरेशन।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज में स्वास्थ्य केंद्र में महिला ने नसबंदी ऑपरेशन कराया। ऑपरेशन के 10 दिन बाद उसकी मौत हो गई। महिला का 17 जनवरी को शिविर में ऑपरेशन हुआ था। उसने दो महीने पहले एक बच्ची को भी जन्म दिया था।

विज्ञापन


सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम नगला अब्दाल निवासी मुशायदा बेगम (48) पत्नी इस्लाम ने पटियाली स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित होने वाले शिविर में नसबंदी आपरेशन कराया। नसबंदी आपरेशन बदायूं की एक संस्था ने किया। आपरेशन के बाद महिला अपने घर पर आ गई। अगले दिन महिला की हालत बिगड़ गई। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई। 

विभाग ने आपरेशन करने वाली संस्था को इसकी जानकारी दी। संस्था की टीम ने महिला को पटियाली स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जब हालत नहीं सुधरी तो उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद हालत में सुधार नहीं आने पर महिला को बरेली ले जाया गया। जहां महिला की मौत हो गई। महिला की मौत हो जाने पर स्वास्थ्य विभाग को मामले की जानकारी दी गई।

दो माह पहले बच्ची को दिया था जन्म

महिला ने दो माह पहले ही एक बच्ची को जन्म दिया था। महिला की मौत हो जाने से यह बच्ची मां के दुलार से वंचित हो गई है। महिला के आठ बच्चे पहले से हैं।

विज्ञापन


नसबंदी आपरेशन या महिला की मौत होने के मामले में फैमिली प्लानिंग इंडेम्निटी स्कीम संचालित है। इस स्कीम के तहत नियमानुसार मुआवजा देने का प्रावधान है। -डॉ. सुल्तान अहमद, चिकित्साधीक्षक, पटियाली

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें