फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार वर्षीय बालक का अपहरण: बाइक पर आए महिला और पुरुष, बातों में उलझाया; मासूम को ले गए

Sat, 27 Jan 2024 10:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

भट्ठा श्रमिक के चार वर्षीय पुत्र का अपहरण कर लिया गया। पीड़ित की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपियों के बारे में जानकारी लेने के बाद पुलिस बालक की बरामदगी के प्रयास में जुट गई है।
 
विज्ञापन
child crime demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र के गांव तैयबपुर के ईंट भट्ठे से देर शाम भट्ठा श्रमिक के चार वर्षीय मासूम पुत्र को बाइक सवार अज्ञात महिला और एक पुरूष बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गए। इस संबंध में श्रमिक बसंत ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए।
विज्ञापन


पिता बसंत ने बताया कि सफेद रंग की बाइक पर एक महिला व पुरूष पहुंचे थे। उसके बेटे को बातों में बहलाया और अगवा कर ले गए। घटना की सूचना पर सीओ सदर अजीत सिंह और थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गए हैं। एसओजी और अन्य पुलिस टीम को बच्चे की बरामदगी में लगाया गया है। सीओ अजित सिंह चौहान ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। बच्चे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें