फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गंगा स्नान करते समय डूबने लगे पांच श्रद्धालु, मची चीख-पुकार; गोताखोरों ने तीन को निकाला,दो बह गए

Tue, 30 May 2023 05:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में गंगा स्नान करते समय पांच श्रद्धालु डूबने लगे। इससे वहां चीख-पुकार मच गई। गोताखोरों ने तीन को बाहर निकाल लिया। जबकि दो पानी की धारा में बह गए। 

 
विज्ञापन
Kasganj News: गंगा स्नान करते डूबे एक श्रद्धालु का शव बरामद किया गया, दूसरे की तलाश जारी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में गंगा स्नान करने गए पांच श्रद्धालु नहाते समय डूबने लगे। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास नहा रहे लोग और स्थानीय तैराकों ने उन्हें बचाने के लिए छलांग लगा दी। लोगों ने तीन श्रद्धालुओं को बाहर निकाल लिया। लेकिन दो लापता हो गए।

नहाते समय डूबने लगे पांच श्रद्धालु 

घटना थाना क्षेत्र के कादरगंज गंगा घाट की है। यहां गंगा दशहरा के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे थे। घाट पर बड़ी संख्या में लोग नहा रहे थे। इसी समय पांच श्रद्धालु नहाते-नहाते गहरे पानी की तरफ चले गए। गहराई में जाने से पांचों डूबने लगे। उनको डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- राजनीति की भेंट चढ़ा म्यूजियम: एसी हुए कबाड़...तीन साल से नहीं लगी झाड़ू; 2020 में सीएम योगी ने

एक युवक का शव बरामद

शोर सुनकर घाट पर मौजूद स्थानीय व बाहर से गंगा स्नान को आए तैराकों ने छलांग लगा दी। घेरा बनाकर उन लोगों ने तीन को बाहर निकाल लिया। लेकिन, दो श्रद्धालु गंगा की धारा के साथ बह गए। काफी तलाश करने बाद एक युवक का शव मिला है। इसकी पहचान बघराई निवासी विपिन कुमार (18) के रूप में हुई है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दूसरे की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें