फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: शादी के आठ महीने में ही ससुराल में मिली विवाहिता की लाश, मामा बोले- पति ने मार डाला

Wed, 29 Mar 2023 02:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में ससुराल में विवाहिता की लाश पड़ी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। मामा ने कहा कि अभी आठ महीने पहले ही शादी हुई थी। कबा कि पति ने उसकी हत्या कर दी है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मंगलवार को विवाहिता का शव घर के अंदर पड़ा मिला। खबर फैलते ही गांव के लोग जमा हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व मायके वालों को दी। सूचना पर मायके वाले पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


मामला अमांपुर थाना क्षेत्र के अभयपुरा गांव का है। गांव निवासी अजीत की पत्नी प्रीति (21) का शव मंगलवार की सुबह घर के अंदर पड़ा मिला। परिवार वालों ने देखा तो रोना-पिटना शुरू हो गया। ग्रामीणों ने सुना तो मौके पर उनकी भी भीड़ एकत्रित हो गई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उधर घटना की सूचना मायके पक्ष को दी गई। सूचना पर मामा सुरेश व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। 

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मामा सुरेश ने बताया कि भांजी प्रीति कन्नौज जिले के सलेमपुर गांव की रहने वाली थी। अभी आठ माह पूर्व ही उसकी शादी की गई थी। सोमवार की सुबह उनकी प्रीती से बात हुई थी। इसके बाद दोपहर को उसकी मौत की सूचना उन्हें मिली। कहा कि पति ने फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- अपार्टमेंट में कुत्ते ने महिला को काटा: शिकायत पर मालकिन ने उल्टा पीड़िता से की गाली-गलौज, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। घटनास्थल का मौका मुआयना करके जानकारी ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें