फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: फंदे से झूलकर विवाहिता ने किया सुसाइड, मायके वालों ने कहा- बेटी की हत्या की गई

Sun, 28 Jan 2024 07:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में विवाहिता ने फंदे से झूलकर सुसाइड कर लिया। खबर पाकर पहुंचे मायके वालों ने कहा कि बेटी की हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर पर मिलने पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
रुचि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज में रविवार की सुबह विवाहिता ने साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। खबर मिली तो मायके के लोग पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


घटना ढोलना थाना क्षेत्र के घिनौना गांव की है। गांव निवासी रुचि (22) पत्नी दीपक सुबह करीब 10 बजे कमरे में साड़ी के फंदे से लटकी गई। परिजन ने उसे फंदे से लटका देखा तो उसे नीचे उतारा। परिजन उसे एक निजी क्लीनिक पर ले गए। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

मामले की जानकारी उसके मायके चहकागुनार थाना सहावर दी गई। मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्यों को एकत्रित किए हैं। सीओ सिटी अजीत चौहान ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


पिता अजयवीर का आरोप है कि ससुरालीजन दहेज के लिए उसे परेशान करते थे। इसी के चलते उसकी हत्या की गई है। कोतवाली प्रभारी अजय वीर सिंह ने बताया कि विवाहिता की मौत के मामले में पोस्टमार्टम कराया है। अभी मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें