फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: परशुराम सेवा समिति ने थाने पर किया हंगामा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा; जानें पूरा मामला

Sun, 28 Jan 2024 01:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

 परशुराम सेवा समिति ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर आक्रोश है। समिति के पदाधिकारियों ने थाने पर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने वीडियो वायरल के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर ब्राह्मणों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वायरल वीडियो के मामले को लेकर परशुराम सेवा समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने थाने पर जाकर प्रदर्शन किया और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। हरिओम शाक्य निवासी ग्राम बहोरा थाना सिकंदरपुर वैश्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ब्राह्मणों को अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली देने का वीडियो पोस्ट कर दिया। युवक ने ब्राह्मण समाज के लोगों को काफी चेताया। अभद्रता भरे इस वीडियो से ब्राह्मण समाज के लोग काफी आक्रोशित हैं।

परशुराम सेवा समिति के भास्कर मिश्रा ने कहा कि युवक पहले भी इस तरह का कृत्य कर चुका है। लोगों ने उसे समझाया, लेकिन वह ब्राह्मण समाज को भड़काने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें