kasganj news: कादरगंज गंगा घाट पर बनाए गए कच्चे बांध को गंगा की धारा ने काट दिया।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कासगंज में गंगा उफान पर हैं। यदि पानी की रफ्तार नहीं थमी तो लोगों का जीवन मुश्किल में होगा। वहीं दूसरी तरफ किसान पहले तो अतिवृष्टि से परेशान थे, अब बाढ़ का पानी फसलें बर्बाद कर रहा है। अतिवृष्टि से मक्का, मूंगफली आदि की फसलों को नुकसान हो रहा था, लेकिन अब गंगा के तटीय इलाकों में बाढ़ का प्रकोप होने से फिर से खेत बाढ़ के पानी से जलमग्न होने लगे हैं।