फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी प्रेमी के पास गई, पति ने छोड़ दी दुनिया: 'घरवाली' ने पुलिस के सामने कही दी ऐसी बात, जिसे सह न सका कलियान

Fri, 14 Jul 2023 06:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। थाने में लाया गया तो पत्नी ने पति के साथ जाने से मना कर दिया। इससे आहत पति ने फंदे पर लटककर जान दे दी। 
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में दो बच्चों की मां के प्यार की कहानी सामने आई है। प्रेमी के लिए उसने पति ही नहीं, बल्कि दो मासूम बच्चों को भी छोड़ दिया। 29 जून को वो घर से किसी को बिना बताए चली गई। पत्नी के अचानक यूं लापता होने से पति परेशान हो गया। उसने पत्नी की तलाश शुरू कर दी। जब उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली, तो पति थाने पहुंचा और गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया। पत्नी के मिलने की वो खुशी मना रहा था, लेकिन थाने में जो कुछ हुआ उससे पति के सारे सपने टूट गए। 

विज्ञापन

यहां का है मामला 

थाना अमांपुर क्षेत्र के गांव चौपारा में निवासी कलियान सिंह ने कासगंज-अमांपुर मार्ग पर खेत में अग्रसेन द्वार के समीप मकान बना रखा था। बृहस्पतिवार की रात उसने पास में की एक पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पेड़ से शव को नीचे उतारा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें - UP: लापता पत्नी दो साल बाद मिली, गोद में था एक साल का मासूम बच्चा; सामने आई हैरान कर देने वाली हकीकत

इस बात से था आहत 

बड़े भाई संजू ने बताया कि कलियान की पत्नी 29 जून को प्रेमी के साथ चली गई थी। मामले में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। पत्नी ने पुलिस की मौजूदगी में कलियान सिंह के साथ रहने से इन्कार कर दिया। इसे वह सहन नहीं कर सका और बृहस्पतिवार की रात उसने आत्महत्या कर ली। 

ये भी पढ़ें -  महंगी पड़ी प्रेमिका से शादी: दुल्हन बनकर आई घर, पत्नी बनते ही दे दिया ऐसा गम; प्रेमी बोला- नहीं हो रहा यकीन
विज्ञापन

बच्चों के सिर से उठा पिता का साया 

कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के दो बच्चे राजू (6) और योगेंद्र (4) हैं। कलियान की मौत के बाद दोनों बच्चे सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें