फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: गोवध करने वाले गैंगस्टर की 30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, बलवा का भी है आरोपी

Sat, 18 Mar 2023 08:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में पुलिस ने गैंगस्टर आरोपी की 30 लाख की संपत्ति कुर्क की है। इसमें कृषि योग्य भूमि शामिल है। आरोपी गोवध और बलवा के आरोप में संलिप्त था। पुलिस ने डीएम के आदेश के बाद शनिवार को कार्रवाई की।  
 
विज्ञापन
गैंगस्टर के खेत जब्त करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में गोवध एवं बलवा के गैंगस्टर आरोपी की 30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। इससे पहले डीएम ने आदेश पारित किए थे। पुलिस ने आरोपी की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शनिवार को की। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर मुनादी करते हुए कार्रवाई की।

विज्ञापन


एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि गोवध और बलवा जैसे अपराध करने वाले आरोपी जलालुद्दीन निवासी म्यांऊ, थाना सिकंदरपुर वैश्य के द्वारा गिरोह बनाकर गोवध का अपराध किया जाता रहा है। अपराध के माध्यम से अवैध धन से संपत्ति अर्जित की गई है। सिकंदरपुर वैश्य थाने में गैंगस्टर का मामला भी पंजीकृत है। 

कृषि भूमि जब्त की गई

पुलिस ने डीएम से अवैध संपत्ति अर्जित करने का आदेश प्राप्त किया था। आदेश के क्रम में 30 लाख रुपये कीमत की अवैध संपत्ति जब्त की गई है। एसपी ने बताया कि आरोपी पर पांच मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गांव बड़ौला में कृषि भूमि जब्त करने की कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें