फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पराली जलाने से रोकने के लिए कृषि विभाग का अभियान तेज

विज्ञापन
फोटो 29 - विकास खंड सभागार से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते उप कृ​​​षि निदेशक महेंद
विज्ञापन
कासगंज। धान कटाई के बाद खेतों में फसल अवशेष (पराली) जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह ने कार्यालय परिसर से दो प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो जिले के सभी विकासखंडों में घूमकर किसानों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

अभियान के दौरान किसानों को बताया जाएगा कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है और मिट्टी की उर्वरा शक्ति नष्ट होती है। विभाग किसानों को वैज्ञानिक तरीकों से फसल अवशेष प्रबंधन के उपाय समझाएगा। इसके साथ ही नियमों की जानकारी देते हुए बताया गया कि पराली जलाने पर पांच हजार रुपये प्रति एकड़ तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह ने किसानों से अपील की है कि वे आग लगाने के बजाय उपलब्ध कृषि यंत्रों से अवशेषों का प्रबंधन करें और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें। इस दौरान राजकुमार सिंह और कृष्णा सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें