फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: टेसू झेंझी विसर्जन में युवक की डूबकर मौत, गोताखोरों ने सुबह बरामद किया शव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 30 Oct 2023 09:08 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: पुलिस ने बताया कि युवक नदी में कैसे गिरा इसकी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
नदी पुल पर जमा ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में रूरुगंज क्षेत्र के गांव बलखंडपुर निवासी ग्रामीण रविवार की रात टेसू झेंझी का अनहैया नदी में विसर्जन करने गए थे। उनके साथ गांव निवासी योगेंद्र प्रताप (32) उर्फ आमोद पुत्र लालाराम दोहरे भी पीछे से साइकिल से पहुंचा था।

विज्ञापन

यहां वह अचानक नदी में गिर गया। युवक के नदी में गिरने की जानकारी होते ही वहा मौजूद उसका छोटा भाई देवेंद्र ग्रामीणों के साथ उसकी नदी में तलाश को जुट गया। इस बीच ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। देर रात गोताखोरों के साथ पहुंची पुलिस ने युवक की नदी में तलाश शुरू कराई।
पुलिस ने सुबह छह बजे युवक का शव पानी में उतराता हुआ बरामद किया। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि युवक नदी में कैसे गिरा इसकी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक की मौत की सूचना पर उसकी पत्नी आरती पुत्र रोहित समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें