संवाद न्यूज एजेंसी
अछल्दा। हजरत सैय्यद मुहब्बत शाह बाबा के 40वें सालाना उर्स मुबारक कार्यक्रम के अवसर पर शनिवार रात कव्वलों ने खूब समां बांधा। देर रात तक लोगों की भीड़ जुटी रही। कई प्रस्तुति देकर भीड़ का आकर्षण प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अछल्दा शरद राणा द्वारा कव्वाली मंच का फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
अलीगढ़ से आए कव्वाल गुलाब हबीब पेंटर ने काबे में तेरा जलवा, काशी में तेरा नजारा है, ये हमें भी प्यारा है वो हमें भी प्यारा है। व घर का भेदी लंका ढाए कव्वाली गाकर समां बांध दिया। हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक मजार पर लोग चादर पोशी के लिए उमड़े।
आदर्श स्कूल के पास नगरिया रोड स्थित सैयद मुहब्बत बाबा की दरगाह पर सभी समुदाय के लोगों ने माथा टेका। देर रात हुई कव्वाली में मशहूर कव्वाल गुलाम हबीब पेंटर ने कावे को लेकर कई प्रस्तुति दी। लगातार तालियां बजती रहीं। लोग झूम उठे।
इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष सुलेमान खां, मु. हसरत, मु. मुस्तकीन, फिरोज खान, मु. बसीम, लालमन यादव, सुभाष यादव समेत भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।