फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 22 Jun 2022 09:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने लिए हैं। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में शादी समारोह में शामिल होने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के समीप मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने मृतक की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, नवाबगंज थाने के गांव मिलिकिया पहाड़पुर निवासी दानसिंह राजपूत मंगलवार शाम गांव के लोगों के साथ पड़ोसी गांव में दावत खाने गया था। देर रात तक दानसिंह के घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की। रात लगभग 11 बजे दानसिंह का शव घर के समीप पड़ा मिला। 
सूचना पर रात लगभग डेढ़ बजे थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। बुधवार सुबह सात बजे क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह गौर ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस को दानसिंह के भाई सोवरन सिंह ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें