फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की हत्या में चार पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। तीन माह के बच्चे की हत्या में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने आरोपियों पर पुरानी रंजिश में छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पड़ोसी संजय, नन्हें, रचना, सीमा के खिलाफ नाती की हत्या व छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि संजय व नन्हें से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। आठ मई को वह घर के बाहर पेड़ के नीचे बैठी थी, तभी नन्हें आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। वह नन्हें से बचकर अपने घर के अंदर चली गई।
नौ मई को वह अपने पति के साथ कचहरी में तारीख पर गई थी, तभी संजय सहित चारों लोग घर में घुस आए और बच्चों को पीटकर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में कोतवाली में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। महिला ने बताया कि उसकी पुत्री अपने तीन माह के बेटे को लेकर मायके आई थी। 12 जून को बेटी व बहू घर के अंदर काम कर रही थीं।
विज्ञापन

बेटी का पुत्र घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था, तभी बच्चे के रोने की आवाज आई। महिला व उसकी बेटी घर के बाहर आए तो उन्होंने संजय, नन्हें, रचना, सीमा को भागते हुए देखा। महिला नाती को लेकर डॉक्टर के पास गई। वहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में बच्चे की दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें